फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सिख समुदाय ने धूमधाम से मनाया वैशाखी पर्व

Sun, 13 Apr 2025 08:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। नगर स्थित श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में रविवार को सिख समुदाय की ओर से 326वां खालसा सजना दिवस (वैशाखी) धूमधाम से मनाया गया। समुदाय के लोगों ने गुरुद्वारा पहुंचकर भजन कीर्तन किया और प्रवचन का रसपान किया और लंगर छका। खालसा सजना दिवस सिख धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है।
विज्ञापन

इसे सिख धर्म के अनुयायी हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। गुरुद्वारा में कथावाचक भाई गुरमीत सिंह, हजूरी थाडी जत्था के गुरु सेवक जीत सिंह ने प्रवचन, भजन कीर्तन किया। गुरुद्वारा के पुजारी ज्ञानी मोहन सिंह ने बताया कि वैशाखी के दिन ही सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी।
उन्होंने बताया कि खालसा पंथ की स्थापना गुरु गोविंद सिंह ने 1699 में बैसाखी पर्व के दिन की थी यह दिन सिखों के इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण दिन है। खालसा का मतलब होता है खालिस यानी शुद्ध जो अपने मन कर्म और वचन से पूरी तरह शुद्ध हो और समाज के प्रति पूरी निष्ठा से समर्पित हो। इस मौके पर परमजीत सिंह उर्फ बॉबी सिंह, बलजीत सिंह, सरदार मंजीत सिंह, सरदार रंजीत सिंह, गुरुवचन सिंह, मनजीत शरन कौर, हिना खंडूजा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें