फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सिख समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाई लोहड़ी

Sun, 14 Jan 2024 05:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
नौतनवां कस्बा स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में लोहड़ी पर्व मनाते सिख समुदाय के लोग।
विज्ञापन
नौतनवा। नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा नौतनवा में सिख समुदाय के लोगों ने शनिवार की रात में लोहड़ी पर्व धूमधाम के साथ मनाया। सिख समुदाय के लोगों ने आग जलाकर मूंगफली, तिल, रेवड़ी तथा चावल की आहुति दी।
विज्ञापन


मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर सिख समुदाय के लोगों ने ढोल-नगाड़े के साथ गुरुद्वारा पहुंचकर आग जलाई। इसके बाद अग्नि के फेरे लेकर मूंगफली, तिल, रेवड़ी तथा चावल अर्पित किया। इसके बाद लोगों ने सबद, कीर्तन, गुरुवाणी का पाठ किया। इस मौके पर अध्यक्ष परमजीत सिंह, रविंदर सिंह, मंजीत सिंह, रंजीत सिंह, सतपाल सिंह, रणजीत सिंह, सतपाल सिंह, मंजीत कौर,सिमरन कौर, सरन कौर, रविन्द्र कौर, राजेंद्र कौर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें