फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चार शिफ्ट में होगी एसआई की परीक्षा, निगरानी के पुख्ता इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
248 बाह्य केंद्र व्यवस्थापकों को जिम्मा
विज्ञापन

4560 देंगे परीक्षा, हर केंद्र पर होंगे चिकित्सक
महराजगंज। उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई परीक्षा 14 एवं 15 मार्च को चार शिफ्ट में होगी। शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न कराने के लिए 12 सीसीटीवी सुविधा युक्त परीक्षा केंद्र निर्धारित हो चुके हैं।
एडीएम डॉ. प्रशांत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल 4560 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। शुचिता पूर्ण परीक्षा के लिए 248 वाह्य कक्ष निरीक्षक लगाए गए हैं। सभी सीसीटीवी जांच कर एंगल ठीक कराया गया है। यूपीपीआरपीबी की तरफ से आयोजित परीक्षा को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में हैं। एडीएम ने बताया कि दिग्विजय नाथ चौक, शिव जपत सिंह भिटौली, राजकीय पालीटेक्निक पुरैना, डीएवी इंटर काॅलेज घुघली, एंग्लो घुघली, जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज ए व बी ब्लॉक, महराजगंज इंटर काॅलेज, महामाया पालीटेक्निक, जीएसवीएस, डाॅ. भीमराव आंबेडकर पीजी कॉलेज व जीजीआईसी महराजगंज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

12 मार्च को एमआर बुकलेट जनपद में पहुंचेंगे। सभी को कोषागार में सुरक्षित डबल लॉक रखा जाएगा। इन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा से एक घंटे पहले केंद्रों पर सुरक्षा के बीच पहुंचाया जाएगा। पहली पाली 14 को सुबह 10 से 12 बजे तक व दूसरी पाली शाम तीन से पांच बजे तक आयोजित होगा। 15 मार्च को भी इन्हीं दो बैच में परीक्षा संपन्न होगी।
हर केंद्र पर चिकित्सक
एडीएम ने बताया कि सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए चिकित्सक व एंबुलेंस की उपलब्धता के लिए सीएमओ को सूचित किया गया है। इस सुविधा के तहत अगर किसी केंद्र पर अभ्यर्थी की तबीयत अचानक बिगड़ती है तो उसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा जा सकेगा।
विज्ञापन

वर्जन
जनपद में दो दिन में चार शिफ्ट में परीक्षा आयोजित होनी है। इसे लेकर सभी संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को जिम्मेदारी तय कर दी गई है। कुल 4560 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
-डाॅ. प्रशांत कुमार, एडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें