‘शौचालयों के निर्माण के प्रति दिखाएं गंभीरता’
- फोटो : अमर उजाला
फरेंदा (महराजगंज)। गांवों में शौचालयों के निर्माण व सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए फरेंदा ब्लॉक सभागार में बैठक आयोजित की गई। जिसमें एडीओ पंचायत ने उन सफाई कर्मियों से नाराजगी जताई जो गांवों में सफाई के नहीं जा रहे हैं। उन्होंने सफाईकर्मियों को शौचालयों के निर्माण के प्रति गंभीरता दिखाने की नसीहत भी दी।
बैठक में एडीओ पंचायत गुलाब पाठक ने कहा कि सफाईकर्मी गांवों में जाकर अपने कार्यों को जिम्मेदारी पूर्वक करें। उन्होंने गांवों में खराब पड़े इंडिया मार्का हैंडपंपों को रिबोर कराने के लिए सूची तैयार उसे उपलब्ध कराने के लिए कहा। ताकि रिपोर्ट शासन को भेजी जा सके। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि कई सफाईकर्मी ड्यूटी वाले गांवों में नियमित रूप से नहीं जाते हैं। इससे गांवों में गंदगी रहती है। उन्होंने सफाईकर्मियों ने गांवों में शौचालयों के निर्माण में तेजी लाने के बाबत लाभार्थियों को प्रेरित करने के लिए भी कहा। उन्होंने उन सफाईकर्मियों को आगाह किया कि जो लोग ड्यूटी वाले गांवों में नियमित रूप से नहीं जाते हैं, उनकी अगर शिकायत मिलती है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान विजय सहानी, सरोज सहानी, ध्रुव कुमार, महेंद्र कुमार, रामदरश, शक्तिधर शर्मा, जितेंद्र आदि मौजूद थे।