डिप्टी सीएमओ डॉ. वीर विक्रम सिंह ने सदर ब्लॉक के चार आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण
महराजगंज। सदर ब्लॉक के चार आयुष्मान आरोग्य मंदिर का मंगलवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. वीर विक्रम सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिर कटहरा बंद मिला। इस पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) रागिनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
डिप्टी सीएमओ ने सबसे पहले आयुष्मान आरोग्य मंदिर लखिमा थरूआ का निरीक्षण किया तो सीएचओ आरती उपस्थित मिलीं। इनका एनसीडी स्क्रीनिंग एवं अन्य प्रगति अपेक्षा से कम मिला। इसे बढ़ाने के लिए निर्देशित किया गया। इसके बाद आयुष्मान आरोग्य मंदिर बड़हरा रानी तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर जंगल फलजंदअली का निरीक्षण किया। वहां के सीएचओ वसीमा बानो व राधेश्याम उपस्थित मिले। इन दोनों का एनसीडी स्क्रीनिंग और ई-संजीवनी संतोषजनक मिला।
डिप्टी सीएमओ डॉ वीर विक्रम सिंह ने बताया कि अधिकांश सीएचओ को टेली मानस टोल फ्री नंबर के बारे में जानकारी नहीं है। उन्हें टेली मानस टोल फ्री नंबर 14416 के बारे में बताया गया।