खनुआ। सोनौली पुलिस ने थाना क्षेत्र के शेख फरेंदा गांव के पास से मंगलवार को साइकिल पर लदी बोरे में रखी लाल मिर्च बरामद किया। पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई के लिए बरामद लाल मिर्च को नौतनवा कस्टम को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को शाम चार बजे खनुआ चौकी प्रभारी अभिषेक जायसवाल के नेतृत्व पुलिस टीम गश्त पर थी। शेख फरेदा गांव के पास टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि तीन लोग साइकिल पर बोरे में सामान रखकर तस्करी की नीयत से नेपाल ले जा रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी साइकिल सहित बोरा फेंककर फरार हो गए। बोरे की जांच की गई तो 3 पूरी भरी हुई और 6 बोरी आधी भरी हुई लाल मिर्च बरामद मिली।
सोनौली थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि शेख फरेंदा गांव के पास नौतनवा की तरफ से आ रहे तीन लोग साइकिल पर बोरा लेकर आते दिखाई दे रहे थे पुलिस को देखते ही बोरा फेंक कर खुली सीमा का फायदा उठाकर फरार हो गए। बरामद साइकिल व मिर्च को नौतनवा कस्टम को सौंप दिया गया है।