फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फुटपाथ पर सजी दुकानें अतिक्रमण को बढ़ावा दे रहीं

Sun, 17 Sep 2023 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा क्षेत्र में नहर की पटरियां अतिक्रमण की शिकार हो गई हैं। कोई ऐसी नहर नहीं जहां के पुल व उसके किनारे दुकानें न सजी हों। यहां स्थाई व अस्थाई दुकानें, गुमटी व फुटपाथ पर सजी दुकानें अतिक्रमण को बढ़ावा दे रही हैं।
विज्ञापन


नहर के पटरियों पर अतिक्रमण के कारण आएं दिन दो पहिया,साईकिल चालकों एवं राहगीरों में दुर्घटना को लेकर आशंका बनी रहती है। लेकिन सिंचाई विभाग के जिम्मेदार नहर के पटरियों से अतिक्रमण को हटवाने में कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। क्षेत्र के मुजुरी नहर चौराहा से लेकर मौलागंज तक बड़ी नहर के किनारे पटरियों पर गुमटी की दुकानें आवाजाही को दुश्वार बना रही हैं। खुटहां बाजार में नहर की पटरी पर दर्जन भर दुकानें आमजन की आवाजाही में कष्टकारी साबित हो रही है। पनियरा नगर पंचायत में स्थित नहर पुल के दोनों किनारे सजी गुमटियों के कारण आवाजाही में बाधा पहुंचने से आए दिन विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।भवानीपुर, मंसूरगंज, नरकटहां सतगुर गोलघर करमहिया, रतनपुरवा सहित दर्जनों जगहों पर लोगों ने चाय की दुकान और पान की गुमटी रखकर अतिक्रमण कर लिया है।
क्षेत्र के महेंद्र चौधरी, मनोज सहानी, शैलेश कुमार, ईश्वर चंद, छोटू ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर नहर के पटरियों से अतिक्रमण हटवाने की मांग की।



सिंचाई विभाग प्रथम के सहायक अभियंता रवि कुमार रंजन का कहना है कि नवंबर माह के पहले सप्ताह में नहर के पटरियों पर जहां भी अतिक्रमण हैं। अभियान चलाकर उसको खाली करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें