फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क पर गिट्टी-बालू की दुकानदारी राहगीर हो रहे हादसे के शिकार

Sat, 31 May 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
जिला उद्योग चौराहे पर सर्विस लेन पर गिरा बालू और गिट्टी
विज्ञापन
महरजगंज। बिल्डिंग मैटेरियल के कारोबारियों ने शहर की सड़कों को ही गोदाम बना लिया है। सड़क पर बालू-गिट्टी रख दे रहे हैं, जिससे रोजाना दुर्घटना हो रही है। सड़क के किनारे बिखरीं गिट्टियों पर फिसलकर बाइक सवार अक्सर घायल हो जाते हैं।
विज्ञापन

अगर कोई टोकता है तो मारपीट की नौबत आ जाती है। शहर से लेकर ग्रामीण सड़कों पर गिट्टी-बालू रखकर व्यवसायी अतिक्रमण कर रखे हैं। इससे सड़कें सिकुड़ने लगी हैं। वाहनों के चलने में परेशानी होती है। इससे सड़क हादसों की संख्या बढ़ी है। एक तरफ सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से शासन की तरफ से हर साल यातायात माह, सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जाता है।
आजाद नगर वार्ड में सड़क के किनारे मोरंग बालू रखा हुआ मिला। पास से गुजर रहे धीरेंद्र ने बताया कि एक कारोबारी ने 10 दिन पहले गिरवाया है। थोड़ा-थोड़ा करके बिक रहा है। तेज हवा चलने पर बालू आंख में जाने से समस्या होती है, लेकिन इसकी परवाह किसी को नहीं है। साहू जी महाराज नगर वार्ड में सर्विस लेन पर बालू रखा हुआ दिखा। सामने से बाइक चालक अनिल कुमार अनियंत्रित होकर गिर गए।
विज्ञापन

बाइक की गति धीमी होने के कारण ज्यादा चोट नहीं लगी। उन्होंने कहा कि जहां-तहां गिट्टी बालू गिराकर अतिक्रमण कर लिया गया है। जिम्मेदार इसे लेकर बेखबर हैं। विकास भवन की ओर जा रहे नरेंद्र ने बताया कि सड़क किनारे कारोबारी ही नहीं निजी उपयोग करने के लिए कुछ लोग भी गिट्टी-बालू गिराकर अतिक्रमण कर लेते हैं। काम शुरू होने से 15 दिन एक माह पहले ही सड़क पर गिराकर अतिक्रमण कर लिया जाता है।
जिला उद्योग चौराहे पर सर्विस लेन पर गिरे बालू और गिट्टी से भी दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। शुक्रवार को सर्विस लेने से होकर आ रहे राजू की बाइक गिट्टी पर फिसल गई। हेलमेट पहने होने के कारण चोट कम लगी। उन्होंने बताया कि यह समस्या शहर में ही नहीं आस पास के क्षेत्र में भी है।
इन क्षेत्रों में कोई ध्यान नहीं देता है। इससे कारोबारी सड़क के किनारे गिट्टी-बालू गिरा देते हैं। बभनौली गांव के सुमित वर्मा ने बताया कि गांव से शहर को जाने वाली रोड पर जगह- जगह गिट्टी-बालू गिराकर अतिक्रमण कर लिया गया है। अगर कोई विरोध करता है तो झगड़े की नौबत आ जाती है। उन्होंने बताया कि बीते सप्ताह बाइक से जा रहे युवक घायल हो गए थे। इस रूट अक्सर घटना होती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें