फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चाट-फुल्की के रुपये मांगने पर दुकानदार को पीटा, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। डीह राजा स्थान के पास चाट-फुल्की के रुपये मांगने पर एक दुकानदार के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर ठूठीबारी पुलिस दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, राजाबारी निवासी बालेश्वर मद्धेशिया सड़कहवा मोड़ के पास चाट-फुल्की का ठेला लगाकर जीविकोपार्जन करते हैं। मंगलवार की शाम करीब 7 बजे गांव के ही छोटू और रामविलास उनके ठेले पर पहुंचे और चाट-फुल्की खाई। जब दुकानदार ने चाट-फुल्की के रुपये मांगे तो दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कराया। घटना से आहत बालेश्वर मद्धेशिया ने ठूठीबारी कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। इस संबंध में थानाध्यक्ष ठूठीबारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी छोटू और रामविलास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें