25 फरवरी की उपस्थिति के आधार पर होगा भुगतान
1724 शिक्षा मित्र व 302 अनुदेशक हैं तैनात
महराजगंज। रंगों के त्योहार होली से पहले शिक्षामित्रों व अनुदेशकों को मानदेय मिल जाएगा। उक्त मानदेय 25 फरवरी तक की हाजिरी के आधार पर दिया जाएगा। इसके लिए वित्त नियंत्रक व बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी किया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी की तरफ से खंड शिक्षा अधिकारियों को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।
चार मार्च को होली पर्व पड़ रहा है। इससे पहले अनुदेशकों व शिक्षामित्रों को मानदेय दे दिया जाएगा। जिससे इन सभी की बेहतर तरीके से होली हो सकें। जनपद में 1724 शिक्षामित्र व 302 अनुदेशकों की तैनाती है। विभागीय निर्देश के बाद शुरू कवायद से शनिवार तक इन सभी का वेतन खाते में पहुंच जाएगा। वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक ने बताया कि बीईओ को निर्देश दिए गए हैं कि वह 26 फरवरी तक हर हाल में बिल व उपस्थिति का रिकॉर्ड जरूर भेज दें। 27 फरवरी तक मानदेय आंतरित कर दिया जाएगा।
वर्जन
शिक्षा महानिदेशक के निर्देश पर होली से पहले शिक्षामित्र व अनुदेशक का मानदेय जारी हो जाएगा। हालांकि मानदेय बढ़ोतरी का आदेश पत्र अभी नहीं मिला है। फरवरी का वेतन पुराने दर पर ही भेजा जाएगा।
-रिद्धि पांडेय, बीएसए