फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नियमित करने की मांग को लेकर शिक्षा मित्रों ने दिया धरना

Thu, 25 Jul 2024 09:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नियमित करने सहित अन्य मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के बैनर तले बृहस्पतिवार को शिक्षा मित्रों ने डीएम कार्यालय पर धरना दिया। शिक्षा मित्रों ने कहा कि काम सहायक अध्यापक का लिया जा रहा है, लेकिन मानदेय कम मिल रहा है।
विज्ञापन

धरना का नेतृत्व करते हुए संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदयराज यादव ने कहा कि शिक्षा मित्रों को उचित मेहनताना नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने शिक्षा मित्रों को नियमित किए जाने सहित अन्य मांग की।
मंडल अध्यक्ष मुन्नू निषाद और संरक्षक राजेंद्र राय ने कहा उनकी मांग है कि 2001 से कार्यरत सभी शिक्षा मित्रों को नियमित किया जाए। संघ के मंडल अध्यक्ष मुन्नू निषाद, संरक्षक राजेंद्र राय और दिनेश मणि ने कहा कि हमें समान कार्य के लिए समान वेतन मिलना चाहिए।
विज्ञापन

धरने को शिक्षा मित्र ओमप्रकाश त्रिपाठी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष हेमलता पांडेय, निर्भय पांडेय ने भी संबोधित किया। धरने के बाद शिक्षा मित्रों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सरोज मौया, विनीता त्रिपाठी, हेमलता पांडे़य, निशा चौरसिया, अनिल उपाध्याय, गोपाल यादव, राजेन्द्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें