फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अनुभव साझा करते हुए विद्यालय के योगदान को याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पनियरा। राजकीय इंटर कॉलेज पनियरा में बृहस्पतिवार को पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के पुराने छात्रों, शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति ने आयोजन को यादगार बना दिया। समारोह के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप शर्मा रहे। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पुरातन छात्रों ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यालय के योगदान को याद किया। इस कॉलेज में पढ़े ब्लॉक प्रमुख वेदप्रकाश शुक्ल ने कहा कि राजकीय इंटर कॉलेज से मिली शिक्षा और संस्कारों ने उनके जीवन की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रधानाचार्य मनोज गौड़ ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को प्रेरित करने के साथ-साथ विद्यालय और समाज के बीच मजबूत सेतु का कार्य करते हैं। इस मौके पूर्व प्रधानाचार्य रामाज्ञा प्रसाद, सतीश सिंह, राजेश पाल, रविन्द्र गुप्ता, संतोष शर्मा, विजय रौनियार, आलोक श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें