महराजगंज। जिले में 19 लाख मतदाताओं के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया प्रभावी है। निर्वाचन आयोग से तिथि बढ़ने के बाद बीएलओ मतदाताओं के फॉर्मों में त्रुटि संशोधन के साथ एएसडी (अनुपस्थित, शिफ्टेड, डुप्लीकेट) सूची का सत्यापन कर रहे हैं। मतदाता इस दौरान अपने नाम, पता, फोटो आदि की त्रुटि संशोधित करा सकते हैं। 26 दिसंबर के बाद एएसडी सूची से नाम काटने व जोड़ने आदि की प्रक्रिया प्रभावी होगी।
एडीएम ने बताया अब तक के सत्यापन में मृत, अनुपस्थित, शिफ्टेड, डुप्लीकेट के जांच कर सूची को संशोधित किया जा रहा है। बीएलओ एएसडी सूची का सत्यापन करने के साथ ही फॉर्मों में हुई त्रुटियों को दुरूस्त कर रहे हैं। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नाम कटने के संबंध में पहले नोटिस जारी की जाएगी। इसके बाद नाम काटने और जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।