फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: माध्यमिक स्कूलों में अप्रैल में गठित होगा शक्ति मंच

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला व बालिकाओं की तैयार करेंगी सूची
विज्ञापन

सप्ताह में एक दिन होगी नए प्रावधान पर चर्चा
महराजगंज। जनपद के प्रत्येक माध्यमिक स्कूल में शक्ति मंच का गठन कर इससे छात्राओं को जोड़ा जाएगा। शासन स्तर से इसके लिए पुलिस के साथ-साथ डीआईओएस कार्यालय के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने सभी माध्यमिक स्कूल प्रधानाचार्य को अप्रैल में शक्ति मंच का गठन कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
जिले में 278 माध्यमिक स्कूलों में 1.17 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इसमें बालिकाओं की संख्या 56 हजार के आसपास बताई जा रही हैं। नए निर्देश के तहत शक्ति मंच का गठन कर उसकी नियमित बैठकें आयोजित की जाएंगी। मंच में 21 बालिकाओं को विभिन्न कक्षाओं से शामिल करना होगा। यह मंच महिला व बालिका शिक्षा पर खुलकर चर्चा करेगा। यह मंच लेखन, वाद-विवाद, चित्रकला, नाटक, गीत व कहानी के मार्फत बालिका जागरूकता को बढ़ाएगा।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि शक्ति मंच के जरिये बेटियां स्कूल के आसपास रहने वाली महिलाओं व बालिकाओं की सूची तैयार करेंगी और महिलाओं व बालिकाओं के लिए होने वाले नये प्रावधान पर सप्ताह में एक दिन उनके साथ चर्चा करेंगी। शक्ति मंच के सदस्यों को हर माह रिपोर्ट देनी होगी कि उनकी गतिविधि से क्या सकारात्मक बदलाव हुए।
विज्ञापन

वर्जन

जनपद के सभी माध्यमिक स्कूलों व महाविद्यालयों में बालिका व महिला शिक्षा को मजबूत करने के लिए शक्ति मंच का गठन कराया जा रहा है। महिला आरक्षी समय-समय पर शक्ति मंच के साथ मिलकर जागरूकता बढ़ाने का कार्य करती हैं।
-सिद्धार्थ, एडिशनल एसपी, महराजगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें