फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने रिश्तेदार युवक पर शादी का झांसा देकर कई बार दुराचार करने और बाद में शादी से मुकरने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

न्यायालय में दी गई शिकायत के अनुसार, युवती का आरोप है कि रिश्तेदार युवक ने पहले उसे शादी का भरोसा दिलाया और इस दौरान कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने शादी के लिए कहा तो आरोपी ने कोर्ट मैरिज करने का आश्वासन दिया। आरोप है कि तीन सितंबर को आरोपी कोर्ट मैरिज कराने के बहाने उसे महराजगंज ले गया, जहां छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद फोन कर उसे धमकी भी दी।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि स्थानीय स्तर पर सुनवाई नहीं होने पर उसने न्यायालय की शरण ली। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पीड़िता की तहरीर के आधार पर ग्राम हरका, थाना पडरौना, जनपद कुशीनगर निवासी अभिषेक के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें