फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तराई में चटख मौसम, 24 घंटे में ओलावृष्टि की आशंका

Tue, 09 Apr 2024 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
-सोमवार को 37 डिग्री से अधिक रहा जिले का तापमान, एक दिन पहले 38 डिग्री रहा तापमान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। तराई में बसे महराजगंज में गर्मी तो अभी प्रचंड है, लेकिन मौसम विज्ञानी अगले 24 घंटे में ओलावृष्टि की संभावना जता रहे हैं। उनका कहना है कि ओला पड़ने से फसलों के नुकसान की संभावना है, लेकिन तापमान नीचे गिरेगा।
विज्ञापन

लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। रविवार को 38 डिग्री तापमान रहा। सोमवार को भी मौसम इसके आसपास रहा। अब इस मौसम में तब्दीली हो सकती है। यह बदलाव राहत देने वाला होगा, लेकिन यह खेती के लिए नुकसानदेय साबित हो सकता है। जिले में रविवार को पारा 38 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। तापमान में हो रहे इजाफे से लू का खतरा भी मंडरा रहा है। विज्ञानियों का कहना है कि फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। सोमवार तापमान में बढ़ोतरी जरूर हुई है, लेकिन मौसम में बदलाव का प्रभाव बढ़ेगा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अतुल सिंह ने कहा कि नेपाल तराई के जिलों में ओलावृष्टि की संभावना है। बुधवार से मौसम और कड़ा होगा और तापमान बढ़ेगा। किसानों को बदलते मौसम में चाहिए कि तैयार फसल की कटाई कर लें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें