फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सात थानेदार बदले, धर्मेंद्र सिंह को कोतवाली की कमान

Wed, 16 Sep 2026 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
- आठ अफसरों समेत 29 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने मंगलवार को बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया। सात थानाध्यक्षों समेत आठ पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। साथ ही 21 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। पनियरा के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह को अब कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
जनसुनवाई सेल में उप निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह को घुघली थाने की जिम्मेदारी दी गई है। मिठौरा चौकी प्रभारी आलोक कुमार सिंह को कोल्हुई का थानाध्यक्ष बनाया गया है। कोल्हुई के थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह को पनियरा की जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन

घुघली के थानाध्यक्ष सूरज कुमार को नौतनवा थाने भेजा गया है। सिंदुरिया के थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला को सोनौली का थानाध्यक्ष बनाया गया है। सोनौली के थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा को श्यामदेउरवा की कमान सौंपी गई है। वहीं ठूठीबारी थाने में तैनात उप निरीक्षक अनूप तिवारी को सिंदुरिया का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
इसके अलावा 21 उप निरीक्षकों के भी कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। महिला उप निरीक्षक नेहा कुमारी को पकड़ी चौकी, उप निरीक्षक भूपेंद्र कुमार सिंह को जेल चौकी और रूपेश पाल को सिसवा मुंशी चौकी का प्रभारी बनाया गया है। मधुकर सिंह को खुटहां, गोविंदर यादव को शिकारपुर, देवेंद्र दुबे को मुजुरी, अजय कुमार यादव को अड्डा बाजार और अनीश कुमार सिंह को परतावल चौकी की जिम्मेदारी मिली है।
वहीं संदीप कुमार चौधरी को लक्ष्मीपुर चौकी, अखिलेश यादव को जनसुनवाई सेल भेजा गया है। शोभा यादव को भिटौली, नरेंद्र पटेल को कोल्हुई और रमेश पुरी को पुरंदरपुर में वरिष्ठ उप निरीक्षक बनाया गया है। रामजी गुप्ता को निचलौल जबकि रमेश वरुण को कोल्हुई थाने में तैनाती मिली है। राकेश कुमार को पुरंदरपुर और छोटेलाल को परसामलिक भेजा गया है।
विज्ञापन

रोहित यादव और अशोक गिरी को पुलिस लाइंस भेजा गया है। आलोक कुमार राय को ठूठीबारी और संजय सिंह को सिंदुरिया थाने में तैनाती दी गई है।
एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया की जिले में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाने के लिए कार्रवाई की गई है। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को नई जिम्मेदारी निष्ठा और तत्परता से निभाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधिकारियों को अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा और कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें