फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ताइक्वांडो लीग के लिए सात खिलाड़ियों का चयन

Sun, 03 Aug 2025 07:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। धनेवा स्थित स्टेडियम में रविवार को खेलो इंडिया के तहत अस्मिता ताइक्वांडो लीग के लिए चयन ट्रायल हुआ। ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिला सचिव अभिषेक कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि ट्रायल में 50 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

यह ट्रायल कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में छह से आठ अगस्त तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए हुआ है। ट्रायल में राजनंदनी वर्मा, नीतू जायसवाल, शिवांगी, आस्था, रितिका, मुस्कान और ममता कुमारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खेलो इंडिया अस्मिता ताइक्वांडो लीग के लिए अपनी जगह पक्की की। ये सात खिलाड़ी अब कानपुर में होने वाली प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर प्रशिक्षक रिजवान अहमद फैजी, फराज अहमद, जुबैर, नागेश्वर विश्वकर्मा, अरशद अली, अफजल अली और रंजीत उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें