फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दो कारों की टक्कर में एक पलटी शीशा तोड़कर निकाले गए सात सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। घुघली थानांतर्गत पुरैना खंडी चौराहे पर रविवार की रात करीब 11.30 बजे दो कारों की टक्कर में एक कार पलट गई। कार में गोरखपुर जिले के मोतीराम अड्डा निवासी सात लोग सवार थे। कार सवार निचलौल में आयोजित तिलक समारोह से वापस घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानी लोगों ने पलटी हुई कार में फंसे सवारों को कार का शीशा तोड़कर बाहर निकलवाया। गनीमत थी कि दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आई। सूचना मिलते ही कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जानकारी के अनुसार, रविवार की रात 11.30 बजे निचलौल की तरफ से एक कार पुरैना होते हुए गोरखपुर जा रही थी। इसी दौरान घुघली से शिकारपुर की ओर जा रही दूसरी कार अचानक सामने आ गई। इस पर निचलौल से आ रही कार के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। दोनों कार की टक्कर हो गई और निचलौल से आ रही कार पलट गई। पलटी कार से निकाले गए लोगों में थाना झंगहा थानांतर्गत मोतीराम अड्डा सत्यम, आयुष, बृजेश, राधेश्याम, गुड्डू, रीतेश और छोटू शामिल रहे। थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों कारों को कब्जे में लेकर थाने भिजवाया गया है। कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें