फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सोना और रुपये के साथ तीन भारतीय सहित सात गिरफ्तार

Sat, 27 Apr 2024 04:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
भैरहवा/सोनौली। नेपाल काठमांडो पुलिस ने नकदी और सोने के साथ तीन भारतीय नागरिक सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से डेढ़ किलो से अधिक सोना और करीब डेढ़ करोड़ रुपये बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपियों में चार नेपाली और तीन भारतीय नागरिक हैं, जो महाराष्ट्र के निवासी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस डीएसपी राजन श्रेष्ठ ने बताया कि शुक्रवार को गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग अवैध सोने का कारोबार कर रहे हैं। पुलिस टीम ने क्षेत्र में गश्त तेज कर दी। इसी दौरान नंबर पालिका महाकाली काडमांडो निवासी गणेश दत्त बडू, झापा बिरतामोड नापा-3 दार्चुला ताते, नापा वार्ड नंबर 3 के 30 वर्षीय दिनेश खरेल व 21 वर्षीय आयुष एवं झापा बिरतामोड़ वार्ड नंबर 3, 22 वर्षीय भटराज खोल के साथ तीन भारतीय नागरिक अमोल विभुते, ऋषिकेश प्रकाश विभुते और गणेश सतीश वाल्टे निवासी सांगली अटपाडी पुलिस स्टेशन महाराष्ट्र हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास से 1768.25 ग्राम सोना और एक करोड़ 43 लाख 60 हजार रुपये बरामद हुए। केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें