फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रास्ते के विवाद में मारपीट, महिला समेत चार पर केस

Sat, 27 Apr 2024 04:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। थाना क्षेत्र के गांव मुड़िला में बृहस्पतिवार की देर शाम रास्ते के विवाद में दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट की धारा में केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव मुड़िला में मोहित यादव और संजय कुमार यादव के बीच रास्ते को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें एक पक्ष के मोहित यादव और उनकी पत्नी सावित्री देवी घायल हो गईं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में ले गई। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सावित्री देवी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सावित्री देवी की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के संजय कुमार यादव, विशलदेव यादव, झिन्ना यादव और उर्मिला देवी के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें