फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सत्र परीक्षा आज से, निगरानी करेगी जिला स्तरीय टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। लगभग 1500 परिषदीय स्कूलों में बेसिक की सत्र परीक्षा आज से प्रारंभ हो रही है। सुचारू रूप से परीक्षा संपन्न कराने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी की तरफ से जिला स्तरीय टीम निगरानी के लिए बनाई गई है जो जनपद के किसी भी स्कूल का औचक निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा ले सकती है। इसके अलावा सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने क्षेत्र के स्कूलों की परीक्षा व्यवस्था की जांच के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

शैक्षिक सत्र 2025-26 की पहली सत्र परीक्षा सोमवार प्रारंभ हो रही है जिसमें लगभग 2 लाख विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। पढ़ाने के लिए जुलाई तक तय पाठ्यक्रम से इस पहली सत्र परीक्षा के प्रश्न तैयार कराए गए हैं। परीक्षा में 10 अंक बहुविकल्पी प्रश्न के लिए तो 10 अंक अति लघु उत्तरीय के दिए जाएंगे। कुल छह दिन यह सत्र परीक्षा चलेगी जिसके लिए सभी इंतजाम विभाग की तरफ से पूरे कर लिए गये हैं। इस पहली सत्र परीक्षा में किसी तरह की समस्या न होने पाए इसके लिए बीएसए की तरफ से सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर शुचिता पूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें