सिसवा बाजार। क्षेत्र के ग्रामसभा चैनपुर में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को हुआ। दंगल में देवतहां कुशीनगर के तुफानी ने बक्सर बिहार के दीपू को पटखनी दी।
हरियाणा की हिमांशी ने कानपुर के निशा को शिकस्त दी। पारस थापा नेपाल और शैतान सिंह बंगाल के बीच मुकाबला हुआ जिसमे शैतान सिंह ने जीत दर्ज की। अंकित महराजगंज ने शुभम गोरखपुर को पटखनी दी, सद्दाम खैरवा ने उमेश रक्सौल, राजेश बक्सर ने मंगला गाजीपुर, इरशाद रीजनल स्टेडियम गोरखपुर ने पीयूष बक्सर को पराजित किया। दंगल का शुभारंभ गोरखपुर भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरिनाथ ने किया। निर्णायक कृपाशंकर तिवारी रहे।