फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बैदौली नेपाली टोला में तेंदुआ दिखने से हड़कंप, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चहलकदमी

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। सोहगीबरवा वन्य प्रभाग की निचलौल रेंज के बैदौली नेपाली टोला में शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ आबादी के बीच पहुंच गया।
विज्ञापन

हरिकेश गुप्ता के घर के पास पहुंचे तेंदुए को देखकर आसपास मौजूद कुत्ते लगातार भौंकने लगे। आवाज सुनकर पास में नहा रहे उनके छोटे भाई गावस्कर गुप्ता बाहर निकले तो सामने तेंदुए को देखकर सन्न रह गए। कुत्तों के लगातार भौंकने पर तेंदुआ पीछे स्थित सागौन के बगीचे की ओर चला गया। तेंदुए की चहलकदमी घर के पीछे लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।

क्षेत्रीय वनाधिकारी निचलौल सुनील कुमार राव ने बताया कि तेंदुआ आने की सूचना मिलने पर विभागीय टीम मौके पर पहुंची है। आबादी के करीब जंगल होने के कारण भोजन की तलाश में तेंदुए आबादी क्षेत्र में आया हैं। ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें