फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सवर्ण विरोधी कानूनों के खिलाफ आवाज बुलंद करने पर दिया गया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। संयुक्त संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में रविवार को तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा सेमरातर स्थित एक मैरिज हॉल में विमर्श बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जनपद के चारों तहसीलों और 12 ब्लॉकों से आए वक्ताओं ने एक सुर में सवर्ण विरोधी कानूनों के खिलाफ आवाज बुलंद करने पर जोर देने की रणनीति बनाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम एवं भगवान परशुराम व भगवान चित्रगुप्त महाराणा प्रताप की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया। बैठक में सामान्य वर्ग के विरुद्ध लाए जा रहे कानूनों, विभिन्न जातियों व धर्म ग्रंथों के अपमान के विरुद्ध आक्रोश व्यक्त किया गया। सभी ने संकल्प लिया कि वह किसी राजनेता या पार्टी का गुणगान या आलोचना करने की बजाय संघर्ष मोर्चा की ओर से निर्धारित मुद्दों के आधार पर ही मतदान करेंगे।
संघर्ष मोर्चा ने यूजीसी रोलबैक के अलावा सामान्य वर्ग और पिछड़ा वर्ग प्रोटेक्शन एक्ट, आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू कर वंचित पिछड़े और दलित समुदाय को ही आरक्षण देने तथा सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई कराने का प्रस्ताव सर्वसम्मत से पारित किया।
विज्ञापन

इस दौरान रणबीर सिंह, अभिषेक हर्षा, नरसिंह बहादुर सिंह, राजेश श्रीवास्तव, सूर्य प्रकाश चतुर्वेदी, डॉ. वीरेंद्र त्रिपाठी, बुद्धदेव शुक्ल, कालिका सिंह, श्रीनाथ धर दुबे, अरविंद मिश्रा, अरविंद कुमार, मुन्नू पांडेय, भोलेंद्र मिश्र, सुनील श्रीवास्तव, अरुण प्रताप, मनोज सिंह, रवि सिंह, विनय सिंह, गौतम जोशी, अनिल राय, पिंटू सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें