फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सात से खुलेगा स्व-गणना का पोर्टल, तैयारी मुकम्मल

विज्ञापन
विज्ञापन
21 मई तक नागरिक पोर्टल के मार्फत दर्ज करना विवरण
विज्ञापन

डिजिटल व्यवस्था को जन-जन के लिए बनाया गया आसान
महराजगंज। सात मई से जनपद में प्रशासन की देखरेख में जनगणना शुरू हो रही है। पहली बार जनगणना का प्रारूप डिजिटल व एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) फीचर वाले नागरिक पोर्टल पर शुरू होगी। एडीएम के मुताबिक स्व गणना की तैयारियां मुकम्मल हो चुकी हैं। पहले चरण में 21 मई तक स्व गणना फीडिंग की जाएगी।

जनपद में जनगणना को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसमें प्रगणक व सुपरवाइजर की ट्रेनिंग इत्यादि का कार्य पूर्ण हो चुका है। मुख्यालय के धनेवा स्थित समेकित केंद्र पर बनाए गए प्रशिक्षण केंद्र के फील्ड ट्रेनर रामजी प्रसाद ने बताया कि सभी प्रगणक व सुपरवाइजर को पूरी डिजिटल प्रक्रिया के बारे में जानकारी फील्ड ट्रेनर के माध्यम से दी गई। पोर्टल पर फीडिंग के बाद क्या कैसे करना इसकी जानकारी भी विशेष तौर पर दी गई है। उन्होंने बताया कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिक पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज करेंगे। इसके बाद 22 मई से 20 जून तक मकानों की सूचीकरण और गणना का कार्य होगा, जिसमें दर्ज विवरण का सत्यापन किया जाएगा। इस बार डिजिटल व्यवस्था को बढ़ावा और सरल प्रक्रिया का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन




स्मार्ट फोन से भर सकते जानकारी



सदर तहसीलदार पंकज शाही ने बताया कि सात मई 2026 से स्व-गणना का पोर्टल खुलेगा।नागरिक अपने मोबाइल, टैबलेट या कंप्यूटर से कहीं से भी जानकारी भर सकते हैं। इससे समय की बचत होगी और त्रुटियां कम होंगी। पोर्टल पर मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी के जरिये पंजीकरण करना होगा। इसके बाद डिजिटल मानचित्र पर अपने घर का स्थान चिह्नित करना होगा और परिवार के सभी सदस्यों का विवरण दर्ज करना होगा।आवास और उपलब्ध सुविधाओं से जुड़ी जानकारी भरने के बाद आवेदन सबमिट करने पर एक विशिष्ट पहचान संख्या मिलेगी। जनगणना से योजनाओं के संचालन में मदद मिलेगी और सटीक आंकड़ों के आधार पर योजनाएं बेहतर ढंग से लागू होंगी।



स्व-गणना में देने 34 सवालों के जवाब


स्व-गणना प्रपत्र में करीब 34 प्रश्न शामिल किए गए हैं। इसमें परिवार के सदस्यों की संख्या, मकान का प्रकार, ग्रामीण या शहरी स्थिति से जुड़ी जानकारी मांगी जाएगी। पेयजल, बिजली, स्वच्छता जैसी सुविधाओं के साथ शिक्षा और सामाजिक-आर्थिक स्थिति से जुड़े प्रश्न हैं। इस बार इंटरनेट, स्मार्टफोन, कंप्यूटर, दूरदर्शन और वाहनों की उपलब्धता से संबंधित जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन




वर्जन

स्व-गणना सात मई से प्रभावी हो रही है। इसके लिए नागरिकों को एसईडाटसीईएनएसयूएसडाटजीओवीडाटइन पोर्टल पर जाकर 34 प्रश्नों के जवाब देने हैं। प्रक्रिया में मोबाइल नंबर अनिवार्य है क्योंकि पूरी प्रक्रिया ओटीपी आधारित पारदर्शी है।



- डाॅ. प्रशांत कुमार, एडीएम महराजगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें