फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लैंक्रोस खेल के लिए प्रदेश की टीम में चयन

Mon, 28 Apr 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जनपदीय युवा कुलदीप प्रजापति का चयन लैंक्रोस खेल के लिए यूपी टीम में किया गया है। वह 29 अप्रैल से होने वाले राष्ट्रीय लैंक्रोस गेम में हिस्सा लेंगे। उनके चयन पर खेल प्रेमियों में उत्साह है।
विज्ञापन

सदर ब्लाॅक के सवरेजी गांव निवासी कुलदीप के पिता रमेश प्रजापति पेशे से अधिवक्ता और मां इंदू देवी गृहिणी हैं। कुलदीप के दो भाई और एक बहन हैं। उनकी रूचि खेल की तरफ बचपन से ही रही। चार वर्ष पहले उन्होंने इस विशिष्ट गेम का हिस्सा बनने का संकल्प लिया तो प्रदेश की टीम में स्थान बनाकर क्षमता भी दिखाई।
प्रदेश टीम में उनके चयन पर उप क्रीड़ा अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार, राष्ट्रीय पहलवान श्याम करन यादव, अमन, राज और कोच इरफान अली ने हर्ष व्यक्त किया। प्रदेश टीम का हिस्सा बने कुलदीप ने बताया कि उनका लक्ष्य देश की टीम की तरफ से ओलिंपिक खेलने का है। सफलता में परिवार के साथ मेरे शुभचिंतक व पूरे गांव का सहयोग रहा।
विज्ञापन

हाॅकी का मिलता जुलता रूप है लैंक्रोस
लैक्रोस हाकी से मिलता जुलता खेल है। इसमें हाकी की तरह ही एक लांग स्टिक की मदद से एक टीम के सभी खिलाड़ी एक गेंद को विपक्षी टीम में भेजकर अंक बटोरते हैं। इसे पश्चिमी देशों का खेल माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें