फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ताइक्वांडो में फराज ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। अंतर महाविद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में महराजगंज के खिलाड़ी फराज अहमद ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया है। इस उपलब्धि के साथ ही उनका चयन ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए हुआ है।
विज्ञापन

13 नवंबर को मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर के तत्वावधान में संजीवनी कॉलेज ऑफ एजुकेशन एवं फिजिकल एजुकेशन, बहराइच में अंतर महाविद्यालयीय महिला एवं पुरुष ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें फराज अहमद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों को शिकस्त दी और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने सीनियर वर्ग के अंडर-54 किलोग्राम भार वर्ग में यह सफलता हासिल की।
जिला ताइक्वांडो सचिव अभिषेक विश्वकर्मा ने बताया कि फराज आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज, बभनान गोंडा में बीपीएड के छात्र हैं। उनकी इस उपलब्धि पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों और प्रशिक्षकों रिजवान अहमद फैजी, राहुल राय, उत्सव शर्मा, संजय सैनी, आकाश चौधरी, रियाज अली और सौजन्य स्नेह प्रियदर्शी ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें