फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: इंडो-नेपाल सीमा से लेकर नगर क्षेत्र तक कड़ी की गई सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
सोनौली बार्डर पर जांच करते पुलिस कर्मी व आते जाते पर्यटक।
विज्ञापन
महाराजगंज। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। बृहस्पतिवार को रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन होगा और दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में 1438 दुर्गा पूजा समितियां स्थापित हैं। प्रत्येक समिति पर एक बीपीओ को जिम्मेदारी दी गई है जो मूर्ति स्थापना से लेकर विसर्जन तक सभी गतिविधियों की निगरानी करेंगा।
समितियों को अपने वालंटियर तैयार कर पंडालों की देखरेख का दायित्व सौंपा गया है। मिशन शक्ति टीम हर पंडाल पर निगरानी रखेगी। प्रत्येक स्थल पर बालू की बाल्टी और अग्निशमन यंत्र अनिवार्य रूप से रखवाए गए हैं।
विज्ञापन

सभी पूजा और विसर्जन स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं। जिले को सुरक्षा की दृष्टि से 5 जोन और 81 सेक्टर में बांटा गया है।
149 विसर्जन स्थलों पर बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, गोताखोर और नाव की व्यवस्था की गई है। सीएमओ को हर विसर्जन स्थल पर एंबुलेंस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
10 निरीक्षक, 25 उपनिरीक्षक, 40 महिला कांस्टेबल, 200 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल और दो कंपनी पीएसी, 112 पीआरवी की 38 चार पहिया और 31 दो पहिया वाहन तय रूट पर रहेंगे। त्वरित कार्रवाई के लिए 10 क्यूआरटी टीम बनाई गई हैं और एक विशेष टीम संवेदनशील इलाकों पर लगातार नजर रख रही है।
सोशल मीडिया सेल सभी प्लेटफॉर्म पर कड़ी निगरानी रखेगी। बॉर्डर पर भी अलर्ट जारी है और एसपी ने संबंधित थाना पुलिस को आपसी समन्वय और सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें