एक दिन की घुघली की बी ई ओ बनी मानसी मोदनवाल।
घुघली। मिशन शक्ति के पांचवें चरण के तहत घुघली प्रथम की छात्रा मानसी मोदनवाल को एक दिन के लिए खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) का दायित्व सौंपा गया। यह पहल महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान व आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई।
खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रभूषण पाण्डेय ने बताया कि विकास खंड घुघली के कंपोजिट विद्यालय घुघली प्रथम की छात्रा मनसी मोदनवाल को यह अवसर मिला। मानसी मोदनवाल ने शिक्षकों की बैठक कर शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। इसके बाद वह प्राथमिक विद्यालय बिरैचा के निरीक्षण पर पहुंचीं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों से पढ़ाई से जुड़ी समस्याएं पूछीं। यह भी जाना कि मध्याह्न भोजन (एमडीएम) निर्धारित मेनू के अनुसार बन रहा है।