महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने चार जोन में जनपद का विभाजन कर जोनल मजिस्ट्रेट तय किए हैं। आदेश क्रम में जहां एडीएम डाॅ. प्रशांत कुमार व एडिशनल एसपी सिद्धार्थ को चारों जोन का प्रभारी बनाया है।
सदर एसडीएम रमेश कुमार व पुलिस क्षेत्राधिकारी आभा सिंह को सदर का जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इनके अधिकार क्षेत्र में कोतवाली, पनियरा, श्यामदेउरवा, घुघली, सिंदुरिया, भिटौली सेक्टर निर्धारित हैं। फरेंदा जोन की जिम्मेदारी एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी व पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपसिखा वर्मा पर है। इनके दायरे में फरेंदा, पुरंदरपुर, कोल्हुई, बृजमनगंज सेक्टर की जिम्मेदारी है।
नौतनवा जोन में एसडीएम नवीन कुमार व पुलिस क्षेत्राधिकारी जयप्रकाश त्रिपाठी को जिम्मेदारी दी गई है। उनके कार्यक्षेत्र में नौतनवा, बरगदवा, परसामलिक, सोनौली सेक्टर तो निचलौल जोन की जिम्मेदारी एसडीएम शैलेंद्र गौतम पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह को दी गई है।
निचलौल, कोठीभार, चौक, सोहगीबरवा व ठूठीबारी सेक्टर की जिम्मेदारी है। जोनल मजिस्ट्रेट के जिम्मे शांतिपूर्ण सामूहिक नमाज सहित शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार पूर्ण कराने का दायित्व निर्धारित है। संवाद