फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भुवना को हराकर सिसवा ने जीती प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
खुशहालनगर। घुघली ब्लॉक के मंगलपुर पटखौली गांव में आयोजित छह दिवसीय क्रिकेट महासंग्राम का मंगलवार को समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में सिसवा बाजार की टीम ने भुवना को हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में सिसवा बाजार की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। सिसवा के गेंदबाज नमन सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भुवना के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। उनकी गेंदबाजी के सामने भुवना की पूरी टीम चार ओवर में 55 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसके बाद 56 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिसवा बाजार की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी की। टीम ने महज चार ओवर में 56 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि सपा नेता राजेश निषाद ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेल के साथ-साथ पढ़ाई पर भी ध्यान देना चाहिए। सपा नेता अमीर हुसैन ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ मुकाबले में हिस्सा लेना चाहिए। भाजपा नेता भरत शुक्ला ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से बच्चों और युवाओं की प्रतिभा निखरती है।
विज्ञापन

मैच में दीपक यादव और नागेंद्र यादव ने निर्णायक की भूमिका निभाई। आशीष और सच्चिदानंद ने संचालन किया। इस दौरान ग्राम प्रधान सुमेर सिंह, अफजल अली, चंद्रशेखर यादव, बलराम सिंह, रजत पांडेय, राहुल, गणेश और संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें