फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जनप्रतिनिधियों की बैठक में युवा मतदाताओं को जोड़ने पर दिया गया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। उपजिलाधिकारी कुणाल के नेतृत्व में सोमवार की सुबह तहसील सभागार में समस्त राजनीतिक दलों के क्षेत्रीय जिम्मेदारों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें एसडीएम कुणाल एवं तहसीलदार कर्ण सिंह ने निर्वाचन के संबंध में उच्चाधिकारियों से मिले विभिन्न बिंदुओं पर जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए उनसे सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।
विज्ञापन

एसडीएम कुणाल एवं तहसीलदार कर्ण सिंह ने कहा कि आप सभी क्षेत्र में युवा मतदाताओं और छूटे मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए मुहिम चलाकर जागरूकता फैलाएं। ताकि अधिक से अधिक वोटरों को जोड़ सूची को अद्यतन किया जा सके। बैठक में तहसीलदार कर्ण सिंह, हरिशंकर जायसवाल, बच्चू लाल चौरसिया, विक्रम यादव, सदामोहन उपाध्याय, बैजू यादव, आयुष चौधरी, राजू दुबे, भीमचंद गौतम, संजय पांडेय, संजय कन्नौजिया, अजय चौरसिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें