फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: धरने के चौथे दिन गड़ौरा चीनी मिल मजदूरों से मिले एसडीएम, दिया आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। गड़ौरा चीनी मिल में कार्यरत मजदूरों का चौथे दिन भी धरना जारी रहा। एसडीएम ने बृहस्पतिवार को मिल मजदूरों से मिलकर हाल जाना। साथ ही बकाया मजदूरी भुगतान दिलाने के लिए मिल प्रशासन से हर संभव मदद करने की बात कही।
विज्ञापन

निचलौल तहसील क्षेत्र के गड़ौरा स्थित जेएचवी चीनी मिल में कार्यरत मजदूरों का चार माह का वेतन बकाया होने से नाराज श्रमिक सोमवार को मिल गेट पर प्रदर्शन करते हुए चीनी मिल में लोडिंग कार्य बंद करा कर धरने पर बैठ गए थे। बृहस्पतिवार को धरने के चौथे दिन निचलौल एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता गड़ौरा चीनी मिल परिसर में धरना-प्रदर्शन स्थल पहुंच हाल जाना। उपजिलाधिकारी निचलौल ने मजदूरों को बताया कि मजदूरों की वेतन भुगतान के लिए मिल प्रबंधक से वार्ता के दौरान मिल प्रबंधन ने अवगत कराया कि ईपीएफ विभाग की ओर से मिल के समस्त बैंक एकाउंट को 13 मार्च 2026 को सीज कर दिया गया है, जिसके कारण कर्मचारियों के वेतन का भुगतान नहीं हो पा रहा है।
किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान करने के लिए चीनी की बिक्री से जो धनराशि प्राप्त हो रही है। उसका शत-प्रतिशत चीनी एजेंटों द्वारा सीधे एस्क्रो एकाउंट में जमा किया जा रहा है। मिल प्रशासन ने कर्मचारियों के वेतन का भुगतान करने के लिए बताया कि बैंक अकाउंट खुलने के बाद तुरंत माह फरवरी के वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा। मार्च माह के वेतन भुगतान करने के लिए लगभग 10 दिन का समय लग जाएगा। यूनियन अध्यक्ष डॉ. नवल किशोर मिश्र ने बताया कि जब तक मिल मजदूरों के खाते में बकाया पैसा नहीं आ जाता धरना जारी रहेगा। इस दौरान शारदा नंद यादव, रामरक्षा यादव, ओमनरायण चौधरी, राजकुमार मिश्रा, गजानंद मिश्रा, सुरेश रौनियार, जसवंत गुप्ता, गोविंद पटवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें