नए नियम के अनुसार बुधवार को ईंधन वितरण का जायजा लेने के लिए अधिकारियों की टीम बाईपास स्थित एक पंप पर पहुंची। टीम में एसडीएम नवीन प्रसाद, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, पूर्ति निरीक्षक हर्षवर्धन श्रीवास्तव एवं थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह शामिल रहे। भारी अनियमितता सामने आई।
कस्बे के अलावा विभिन्न स्थानों से तेल की खरीदारी के लिए लोगों की उमड़ी भीड़ को देख उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और पंप संचालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दिया। पंप पर पहुंचे एसडीएम एवं अन्य अधिकारियों ने एक-एक व्यक्तियों की जांच करनी शुरू की तो इसमें बड़ी संख्या में लोग दूसरे क्षेत्र एवं कुछ नेपाल मूल के नागरिक भी कतार में खड़े मिले।