फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत एसडीएम ने की टास्क फोर्स की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
बीमारी पर नियंत्रण पाने को समाज के अंतिम व्यक्ति तक का सहयोग जरूरी : एसडीएम
विज्ञापन

बैठक में विभिन्न विभागों के जिम्मेदारों ने सूचनाओं का आदान-प्रदान कर बनाई रणनीति
नौतनवा। एसडीएम नवीन प्रसाद ने शुक्रवार को तहसील सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत तहसील स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक की। इसमें चिह्नित विभागों के जिम्मेदारों को जन जागरूकता एवं अन्य उचित प्रयासों के माध्यम से बीमारी पर प्रभावी अंकुश लगाने को लेकर दिशा-निर्देश देते हुए गहन विचार-विमर्श कर आवश्यक रणनीति तैयार की गई।
एसडीएम नवीन प्रसाद ने बताया कि जनता को स्वस्थ और सुरक्षित रखने के लिए एक से 30 अप्रैल के बीच यह अभियान वृहद स्तर पर चलाया जाएगा। संचारी रोग लापरवाही एवं देखरेख की अनदेखी के कारण ही अपना पांव पसारती है। यदि लोग साफ-सफाई, ताजा भोजन, नियमित रूप से मच्छरदानी का उपयोग समेत अन्य सुझावों और दिशा-निर्देशों को दैनिक दिनचर्या में शामिल करें तो निश्चित ही इसके प्रसार पर नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इन बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा इनका त्वरित व सही उपचार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है, इसके प्रति किसी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक यादव, एआरओ विजय सहानी, चकबंदी अधिकारी लाल मणि मिश्र, एसीओ देवेंद्र नाथ पांडेय, बीईओ हेमंत कुमार मिश्रा एवं पिंगल राणा, पूर्ति निरीक्षक हर्षवर्धन श्रीवास्तव, एफएसओ अंकित सिंह, धीरेंद्र कुमार सिंह, पंकज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें