फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जारी होने पर जांच करने पहुंचे एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बैकुंठपुर उर्फ बोदरवार गांव के पते पर 280 लोगों के जन्म प्रमाणपत्र किए गए हैं जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवां। तहसील क्षेत्र के गांव बैकुंठपुर उर्फ बोदरवार में भारी संख्या में फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जारी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर मंगलवार को उप जिलाधिकारी मुकेश कुमार सिंह, सीओ आभा सिंह ने जांच की।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक नौतनवां तहसील क्षेत्र के गांव बैकुंठपुर उर्फ बोदरवार गांव के पते पर 280 लोगों के जन्म प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। लोगों को तब पता चला जब एसडीएम, सीओ गांव में जांच करने पहुंचे। जांच में जारी जन्म प्रमाणपत्र के नाम का उस गांव में कोई व्यक्ति नहीं मिला। बताया जा रहा है कि जन्म प्रमाणपत्र वर्ष 2019 से 2023 के बीच में जारी हुए हैं। जो बोदरवार गांव के पते पर हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामप्रीत यादव ने बताया कि फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जारी होने की जांच करने सीओ व एसडीएम नौतनवां आए थे। जारी 280 जन्म प्रमाणपत्र में से एक भी नाम सही नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें