डीएम ने जिले में हो रहे निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिले में हो रहे निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा हुई। यूपीपीसीएल कार्यदायी संस्था की निर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्र सोहगीबरवा, सीएमओ कार्यालय की भवन निर्माण में देरी के कारण ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। ठूठीबारी स्वास्थ्य उपकेंद्र की पुनः जांच करने का निर्देश दिया।
जनपद में 15 कार्यदायी संस्थाओं द्वारा विकास कार्यों में सड़क, स्वास्थ्य भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय, सहित अन्य कार्यों का निर्माण चल रहा है। निमार्ण कार्य में सीएंडडीएस द्वारा सात परियोजनाओं पर कार्य कराया जा रहा है। इसी प्रकार यूपी सिडको से 40, यूपीआएनएसएस से 07, यूपीपीसीएल द्वारा 24, उप्र राजकीय निगम 23, आवास विकास 04, सीएलडीएफ की 21, ग्रामीण अभियंत्रण से 107, पीएमजीएसवाई 41, लोक निर्माण प्रान्तीय खंड से 25 व निर्माण खंड से 34 परियोजनाओं पर कार्य कराया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंताओं को निर्देश किया कि समय से कार्य गुणवत्ता पर ध्यान देकर पूरा कराएं। जिन कार्यों में ठेकेदार द्वारा विलंब किया जा रहा है, उनको काली सूची डाला जाए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय, एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।