एसडीएम के कार्य व्यवहार से नाराज अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को मोर्चा खोल दिया। न्यायिक कार्य से विरत रहकर अधिवक्ताओं ने उनके तबादले के लिए डीएम को पत्र लिखा।
तहसील बार एशोसिएशन के नेतृत्व में कार्य बहिष्कार कर दो दिवसीय आंदोलन के क्रम में अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को पत्र लिख कर एसडीएम के तबादले की मांग की है।
जिलाधिकारी को लिखे अपने पत्र में अधिवक्ताओं ने कहा है कि एसडीएम अपने खाऊ-कमाऊ नीति के चलते न्याय प्रणाली का गला घोंट रहे हैं। इस लूट खसोट के चलते तहसील भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है।
एसडीएम के इस व्यवहार से अधिवक्ता से लेकर वादकारी तक सभी परेशान हैं। ऐसे में न्याय हित में एसडीएम का स्थानांतरण आवश्यक है। पत्र लिखने वालों में अध्यक्ष हरिश्चंद पांडेय, मंत्री राजकुमार मिश्रा, देशदीपक पांडेय, नवीन मिश्र, अरविन्द मिश्र, राकेश चौबे, कृष्ण कुमार, दिग्विजय आदि शामिल रहे।