फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: राष्ट्र को नजदीक से समझने का अवसर देता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन
विज्ञापन



लक्ष्मीपुर। सरदार पटेल इंटर कॉलेज सोंधी, लक्ष्मीपुर में 8 दिसंबर से 10 दिसंबर तक आयोजित तीन दिवसीय स्काउट गाइड कार्यशाला का बुधवार को समापन हुआ। जिला संगठन आयुक्त शशांक गुप्ता ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउड गाइड का प्रशिक्षण बच्चों को समाज और राष्ट्र को नजदीक से समझने का अवसर देता है।
विज्ञापन

कार्यशाला का उद्देश्य स्काउड गाइड स्वयं सेवकों में समाज सेवा और राष्ट्र सेवा की भावना को मजबूत करना था। तीन दिनों तक चले प्रशिक्षण सत्रों में बच्चों ने न केवल अनुशासन, समर्पण और नेतृत्व के कौशल सीखे। साथ ही उन्होंने यह भी जाना कि एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में समाज और देश के प्रति उनकी क्या भूमिका है। कार्यशाला में प्रशिक्षक देवानन्द भारती, श्याम जायसवाल, रिया जायसवाल और रीतेक अग्रहरि ने प्रतिभागियों को स्काउटिंग की मूल अवधारणाओं, आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार, टीम वर्क, सेवा भाव और राष्ट्रभक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया। स्काउड गाइड मास्टर डॉ. राघवेंद्र प्रताप सिंह की देखरेख में आयोजित कार्यशाला ने बच्चों के व्यक्तित्व विकास में नई ऊर्जा का संचार किया। इस दौरान शमीमा खान, रसिदा खान, अनन्या वर्मा, कनीला, कल्पना, अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें