नौतनवा। स्थानीय कस्बा स्थित थाना के पास मंगलवार की शाम एक रोडवेज बस की चपेट में आने से अज्ञात स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए रतनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद व्यक्ति की हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस घायल व्यक्ति की पहचान कराने में जुटी रही।
थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि घायल व्यक्ति नेपाल का नागरिक प्रतीत हो रहा है। फिलहाल बस और स्कूटी को थाने में खड़ा किया गया है। घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज जारी है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।