महराजगंज। विज्ञान और प्रौद्योगिकी से स्नातक, स्नातकोत्तर व पीएचडी पूर्ण करने वाले छात्र इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) से जुड़कर तीन माह का इंटर्नशिप कर सकते हैं। शर्त सिर्फ इतनी है कि अंतरिक्ष विज्ञान व तकनीकी क्षेत्र में रुचि होनी चाहिए।
जानकारी देते हुए आईटीआई के नोडल प्राचार्य ने बताया कि 25 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इंटर्नशिप करने वालों का चयन ऑनलाइन परीक्षा से किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 15 अगस्त से शुरू होगी। यह सूचना नेशनल स्पेस एकेडमी ने उपलब्ध कराई है। 2 जुलाई को माध्यमिक स्कूलों को स्पेस क्लब गठित कर यूपी बोर्ड ने विद्यार्थियों को इसरो से जुड़ने का अवसर दिया है। ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। परीक्षा 25 अक्टूबर के बाद होगी।