फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सफाई के साथ पर्यावरण संरक्षण से भी स्कूलों को मिलेगा ग्रेड

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग 2026-27 के तहत पंजीकरण प्रारंभ
विज्ञापन


1500 परिषदीय स्कूलों का पंजीकरण किया गया है अनिवार्य
महराजगंज। परिषदीय स्कूलों की ग्रेडिंग में अब सिर्फ साफ-सफाई ही नहीं बल्कि पर्यावरण संरक्षण और विद्यार्थियों की स्वच्छ आदतों को भी शामिल किया गया है। स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग 2026-27 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिले के करीब 1500 परिषदीय विद्यालयों को एसएचवीआर पोर्टल पर पंजीकरण कराने के निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से दिए गए हैं।


शासन की ओर से शुरू की गई एसएचवीआर प्रक्रिया के तहत सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों की स्वच्छता, व्यवस्थाओं और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों का विभिन्न स्तरों पर आकलन किया जाएगा। विद्यालयों की रेटिंग में परिसर की साफ-सफाई के साथ पर्यावरण संरक्षण, हरित गतिविधियों और विद्यार्थियों की स्वच्छ आदतों को भी आधार बनाया जाएगा।
विज्ञापन




इसके लिए विद्यालयों को एसएचवीआर पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के बाद विभिन्न चरणों में ऑनलाइन परीक्षा और मूल्यांकन की प्रक्रिया होगी। जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों को प्रमाण पत्र, आधिकारिक मान्यता और अनुदान दिए जाने का प्रावधान है।


30 सितंबर तक होगा पंजीकरण


एसएचवीआर के तहत पंजीकरण प्रक्रिया एक अगस्त से शुरू हो चुकी है और 30 सितंबर तक चलेगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अधिक से अधिक विद्यालयों का पंजीकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन




वर्जन


बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों की ग्रेडिंग के लिए एसएचवीआर के तहत पंजीकरण कराया जा रहा है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अधिक से अधिक विद्यालयों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं।

-सुरजीत कुमार सिंह, बीएसए, महराजगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें