फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय खोलने के लिए विभाग ने जारी किया दिशानिर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालय खोलने के लिए विभाग ने जारी किया दिशानिर्देश
विज्ञापन

- खंड शिक्षा अधिकारियों को कोविड-19 प्रोटोकाल को पालन करने का निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शासन द्वारा परिषदीय विद्यालयों को खोले जाने की हरी झंडी दिए जाने के बाद अब बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालय खोले जाने से पूर्व की तैयारियों को लेकर खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया है। सभी को निर्देशित किया गया है कि वे कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए विद्यालय की संचालन व्यवस्था को दुरुस्त रखने संबंधी कार्य करें।
बेसिक शिक्षा विभाग ने कहा कि जिले में उच्च प्राथमिक विद्यालय स्तर के विद्यालयों को 10 फरवरी से जबकि प्राथमिक विद्यालयों को एक मार्च से विद्यार्थियों के लिए खोला जाना है। ऐसे में विद्यालयों को खोलने से पूर्व सभी व्यवस्था को दुरुस्त कर लिया जाए। जिम्मेदारों से कहा गया है कि वे विद्यालय के खुलने से पूर्व शौचालय व परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित कराएं तथा पेयजल का उचित प्रबंध करें। प्रेरणा सूची को सभी कक्षा-कक्षों में चस्पा कर दिया जाए। विद्यालय पर स्वच्छता संबंधी सभी सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। किचन शेड को साफ-सुथरा रखा जाए तथा पूर्व की भांति विद्यार्थियों को दूध व फल वितरित किया जाए। एमडीएम के सुचारु रुप से संचालन से संबंधित आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाए। बीएसए ओमप्रकाश यादव ने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारी अपने दायित्वों को लेकर विशेष तत्परता दिखाते हुए व्यवस्था का सुचारु रुप से संचालन करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

छह फीट पर बैठेंगे विद्यार्थी
विद्यालयों में विद्यार्थियों के बीच लगभग छह फीट की दूरी को रखना होगा। विद्यालय के सभी द्वार को आने व जाने के समय खुला रखना होगा। नोटिस बोर्ड पर कोरोना से बचाव से संबंधित मुद्रित पोस्टर को लगाना होगा।
विज्ञापन

कक्षावार संचालन का भी निर्देश जारी
बेसिक शिक्षा निदेशक डॉ. सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने बताया कि प्राथमिक स्तर पर सोमवार व बृहस्पतिवार को कक्षा एक व पांच, मंगलवार व शुक्रवार को कक्षा दो एवं चार तथा बुधवार व शनिवार को कक्षा तीन की कक्षाएं संचालित होंगी। इसी प्रकार उच्च प्राथमिक स्तर पर सोमवार व बृहस्पतिवार को कक्षा छह, मंगलवार व शुक्रवार को कक्षा सात तथा बुधवार व शनिवार को कक्षा आठ के विद्यार्थी स्कूल आएंगे। इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि कक्षावार 50 प्रतिशत विद्यार्थी पहले निर्धारित दिवस तथा 50 प्रतिशत विद्यार्थी दूसरे निर्धारित दिवस को स्कूल जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें