फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल की बदहाली से एसडीएम हुए रूबरू

Sat, 07 Jul 2018 11:46 PM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
स्कूल की बदहाली से एसडीएम हुए रूबरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निचलौल (महराजगंज)। उप जिलाधिकारी देवेन्द्र कुमार ने शनिवार को दो प्राथमिक और एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई शिक्षक गैरहाजिर मिले। जिसकी रिपोर्ट उन्होंने कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को भेज दी। 
विज्ञापन


उप जिलाधिकारी दिन  में करीब 11.45 बजे प्राथमिक विद्यालय सेखुई पहुंचे। वहां सुकन्या चतुर्वेदी शिक्षामित्र बच्चों को पढ़ाते मिलीं। सीमा देवी राठौर प्रधानाध्यापक संयोगी अवकाश पर थीं। अलाउद्दीन शिक्षामित्र निर्वाचन कार्य से फरेन्दा गये थे। कुल 90 छात्र पंजीकृत थे लेकिन 31 छात्र उपस्थित मिले। मिड डे मिल में सब्जी चावल बना था, लेकिन गुणवत्ता पूर्ण नहीं था। छात्रों को ड्रेस व पुस्तकें नहीं मिली हैं। विद्यालय में गेट व चहारदीवारी टूटी मिली।  उसके बाद 12 बजे पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेखुई की चहारदीवारी एकदम जर्जर है। भवन का फर्श टूटा हुआ मिला। 10 छात्र अपने से पढ़ाई करते पाए गए। सहायक अध्यापक दिलीप कुमार गोंड अनुपस्थित रहे। प्राथमिक विद्यालय बाली द्वितीय में दिन में 12.25 बजे पहुंचे तो सहायक अध्यापक सुनीता बच्चों को पढ़ाते हुए मिलीं। जबकि प्रधानाध्यापक सुनील कुमार व विभा त्रिवेदी गैरहाजिर रहे। विद्यालय में 78 छात्र पंजीकृत हैं। केवल 16 छात्र उपस्थित रहे। एसडीएम ने बताया कि जांच रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है। लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें