ट्राली से टकराई स्कूली बस, बाल-बाल बचे छात्र
परतावल। क्षेत्र के श्यामदेउरवां-बड़हरा बरईपार मार्ग पर शनिवार दोपहर लगभग ढाई बजे छात्र-छात्राओं को घर छोड़ने जा रही स्कूली बस उसी दिशा में जा रही राशन लदी ट्राली से टकरा गई, जिससे बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रहा कि कोई छात्र घायल नहीं हुआ।
शनिवार दोपहर परतावल क्षेत्र के विद्यालय की बस बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही थी। अभी वह जैसे ही श्यामदेउरवां- बड़हरा मार्ग पर पहुंची राशन ले जा रही ट्राली से टकरा गई। इसके चलते उसका अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रहा कि कोई छात्र घायल नहीं हुआ।