मार्ग दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त बाइक को देखते लोग।
- फोटो : MAHARAJGANJ
ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
फोटो
- पिता को रिश्तेदारी में छोड़ साथी से मिलने जा रहा था
- बाजारडीह चौराहे पर हुआ हादसा, आरोपी चालक गाड़ी सहित फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। बाजारडीह चौराहे पर ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
फरेंदा थाना क्षेत्र के चौतरवां निवासी रामदरश (20) का पुत्र बलिराम शनिवार को बाइक से पिता के साथ रिश्तेदारी में उदितपुर गया था, जहां वह पिता को छोड़ कर फरेंदा किसी मित्र से मिलने की बात कह कर बाइक से निकल गया। वह जैसे ही बाजारडीह चौराहे पर पहुंचा बेकाबू ट्रेलर ने उसे पीछे से रौंद कर भाग गया। रामदरश की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
----------------------
बेटे का शव देश गश खाकर गिरे पिता
फरेंदा। सड़क हादसे में बेटे की मौत की सूचना से परिजनों पर दु:खों का पहाड़ टूट गया है। घटनास्थल पर परिजन पहुंचे तो अनहोनी की आशंका से कांप गए। जब कपड़े में लिपटे बेटे के शव पर पिता रामदरश की नजर पड़ी तो वह गश खाकर गिर गए।