फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा की 1300 बालिकाओं को मिलेगा वजीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्तूरबा की 1300 बालिकाओं को मिलेगा वजीफा
विज्ञापन

- बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित किए जाने को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा बनाई गई व्यवस्था, 100 रुपये प्रतिमाह की दर से 11 माह का मिलेगा वजीफा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। बालिका शिक्षा के स्तर को और मजबूत बनाने तथा बालिकाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से उन्हें प्रतिमाह 100 रुपये की दर से वजीफा(स्टाइपेंड) देने की व्यवस्था बनाई है। शासन की इस व्यवस्था से जिले में लगभग 1300 बालिकाओं को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों की बालिकाओं को शिक्षित करने के लिए जिले में भी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की स्थापना की गई है। जिले के तेरह विद्यालयों में सौ सीटें निर्धारित हैं। बालिकाओं के सुविधा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में जहां उन्हें नि:शुल्क ड्रेस व पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराई जाती हैं, वहीं भोजन के साथ ठहराव की भी व्यवस्था की जाती है। अब विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को प्रतिमाह सौ रुपये की दर से वजीफा दिए जाने की योजना बनाई गई है। वजीफा मिलने से जहां बालिकाओं के शिक्षा के स्तर को सुधारने में मदद मिलेगी, वहीं इस विद्यालय में नामांकन कराने के लिए भी लोगों में उत्साह बढ़ेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि जिले में अध्ययनरत कस्तूरबा की बालिकाओं को प्रतिमाह 100 रुपये की दर से 11 माह का वजीफा दिया जाना है। इसे लेकर जिम्मेदारों को सभी आवश्यक तैयारी को पूरा किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें