फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तीन केंद्रों पर नौ नवंबर को होगी छात्रवृत्ति परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए जिले में केंद्र निर्धारण पूरा हो गया है। 9 नवंबर को होने वाली इस परीक्षा के लिए कक्ष निरीक्षकों का प्रशिक्षण आठ नवंबर को डीआईओएस कार्यालय सभागार में होगा। परीक्षा तीन केंद्रों पर संपन्न होगी।
विज्ञापन

आय आधारित परीक्षा के लिए 1201 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है। कक्षा सात में 55 फीसदी अंक पाकर उत्तीर्ण गरीब विद्यार्थी परीक्षा में भाग लेंगे। सफल विद्यार्थियों को कक्षा नौ से 12 तक की पढ़ाई के लिए प्रतिमाह एक हजार रुपये के हिसाब से 48 हजार रुपये तक की छात्रवृत्ति दी जाती है। डीआईओएस व बीएसए के संयुक्त प्रयास से इस बार पिछली बार से अधिक आवेदन हुए हैं। 2024 में 800 की तुलना में इस बार 1200 से अधिक आवेदन हुए हैं। डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि परीक्षार्थियों की संख्या के आधार पर तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जीएसवीएस, महराजगंज इंटर कॉलेज व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज धनेवा को केंद्र बनाया गया है।मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र गोरखपुर की डाॅ. सीमा श्रीवास्तव की अगुवाई में विद्यार्थियों को मॉडल पेपर देकर एक सप्ताह पहले एक दिवसीय प्रशिक्षण कराया जा चुका है।
राष्ट्रीय आय आधारित परीक्षा के लिए डीआईओएस स्तर से केंद्र निर्धारण हो चुका है। 9 नवंबर को होने वाली परीक्षा के लिए कक्ष निरीक्षकों को आठ नवंबर को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रिद्धि पांडेय, बीएसए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें