फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बच्ची के जन्म पर 3000 नकद देने की शुरू हुई योजना

Sat, 25 May 2024 04:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। केएमसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की ओर से एक योजना की शुरुआत की गई है। इसके तहत अस्पताल में पैदा होने वाली सभी बच्चियों के अभिभावकों को 3000 नकद दिए जाएंगे। शुक्रवार को इसकी शुरुआत करते हुए सीईओ डॉ. एस एम रफीक ने बताया कि इस योजना को शुरू करने के पीछे का उद्देश्य सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा देना है। हॉस्पिटल परिवार बच्ची के परिवार को यह राशि देगा। जिससे की देखभाल में सहयोग मिल सके। सुरक्षित और संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए सरकार की तरफ से भी विभिन्न प्रयास किए जाते हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में लोग अपने साथ-साथ नवजात शिशुओं के जीवन को भी खतरे में डालते हैं। मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में बेहतरीन सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन

केएमसी मेडिकल कालेज के चेयरमैन विनय श्रीवास्तव ने बताया कि हिना निवासी बरियारपुर, खुशबू खातून निवासी कप्तानगंज कुशीनगर, वंदना चौरसिया निवासी पकड़ी नौनिया को 3000 नकद दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें